फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

जिला अस्पताल व एल-2 में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, प्रक्रिया शुरू

Wed, 28 Apr 2021 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
hospital
रायबरेली। जिला अस्पताल और रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्नातक एमएलसी की संस्तुति पर जिला प्रशासन ने बजट की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

एक दो दिन में बजट आते ही जिला अस्पताल में प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। एमएलसी दिनेश सिंह की संस्तुति पर एल-2 में प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। यदि दोनों प्लांट स्थापित हो गए तो मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
अब एम्स के एल-3 अस्पताल में भी इलाज शुरू हो गया है, लेकिन हर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन की बड़ी समस्या है। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों को जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के मरीज भी ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने प्लांट लगवाने के लिए 20 लाख रुपये की संस्तुति पहले ही कर दी थी।
संस्तुति के बाद डीआरडीए के पीडी ने हरदोई से एमएलसी की निधि से बजट उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी है। लगातार संपर्क भी किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक दो दिन में बजट आते ही जिला अस्पताल में प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
एमएलसी दिनेश सिंह ने भी प्लांट के लिए 50 लाख की संस्तुति की है। यह प्लांट रेलकोच के एल-2 अस्पताल में लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सोनिया की निधि से लग सकता है बड़ा प्लांट
सांसद सोनिया गांधी ने कोविड मरीजों के लिए अपनी निधि से 1.77 करोड़ रुपये की संस्तुति की है। जिला प्रशासन इस निधि से जिले में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव बना रहा है।
हालांकि यह प्लांट कहां लगाया जाएगा। इसके लिए अब तक स्थान का चयन नहीं किया गया है। जिला अस्पताल और एल-2 में प्लांट स्थापित होने बाद यदि ऑक्सीजन की कमी दूर हो गई तो सांसद निधि से प्लांट के अलावा अन्य कोविड संबंधी कार्य कराए जाएंगे।

स्नातक एमएलसी की संस्तुति पर हरदोई जिले से एक-दो दिन में बजट आते ही प्लांट लगवाने का काम शुरू होगा। एमएलसी की निधि से भी एल-2 में प्लांट की तैयारी है। जल्द ही दोनों काम कराए जाएंगे। सांसद सोनिया गांधी की निधि से भी बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का विचार है।
प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed