फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hookah bar was being operated in lockdown, 12 arrested

लॉकडाउन में संचालित हो रहा था हुक्का बार, 12 गिरफ्तार

Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar was being operated in lockdown, 12 arrested
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस के पास घोसियाना में लॉकडाउन लागू होने के बाद भी हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। जानकारी पर पुलिस ने छापा मारकर आठ लोगों को दबोच लिया। इसमें हुक्का बार संचालक भी शामिल है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली कि घोसियाना में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था। भीड़ भी जमा थी। उन्होंने बताया कि मनिका टॉकीज निवासी श्याम द्विवेदी, नकुल कुमार, छोटा घोसियाना निवासी मो. मोबीन, मधुबन क्रॉसिंग निवासी मो. सोहेल, आईटीआई कॉलेज गोरा बाजार निवासी सत्येंद्र वाजपेयी, बस्तेपुर रामजीपुरम निवासी पवन शुक्ला, देवानंदपुर निवासी प्रिंस सोनकर, गल्लामंडी निवासी गगन को पकड़ा गया है। इसमें पकड़ा गया शिवम द्विवेदी हुक्का बार संचालक बताया जा रहा है। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की तहरीर पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सर्राफ समेत दो दुकानदारों पर केस
मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार स्वयं के साथ लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोमवार को पैसा कमाने के चक्कर में सब्जी मंडी और घंटाघर में दो दुकानदार दुकानें खोलकर बिक्री कर रहे थे। इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि किला बाजार निवासी एवं जूता चप्पल दुकानदार अफजल, और खिन्नीतल्ला निवासी एवं सराफा व्यवसायी राजू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कोतवाल का कहना है कि लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। इसकी अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed