{"_id":"60aa64538ebc3eff5b0eb888","slug":"home-isolation-raibaraily-news-lko579226882","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन में हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन में हो रहा इलाज
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में वर्तमान समय में होम आइसोलेशन में 18 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिनमें सर्वाधिक एक गांव के ही आठ मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर की हालत में सुधार है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर मरीजों की निगरानी और जांच के लिए बनाई गई रैपिड रिस्पांस की तीनों टीमों ने रविवार को होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों का हाल जाना।
टीमों ने मरीजों के प्राइमरी कांटेक्ट सहित अन्य लोगों की कोरोना की जांच कर जरूरी दवाइयां वितरित की। डॉ. प्रदीप, हेल्थ सुपरवाइजर अतुल कुमार विमल की टीम ने सेमरपहा, चकवापुर गांव पहुंचकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजनीश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में सीएचसी स्तर पर कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिनमें से सर्वाधिक सेमरपहा गांव के ही 8 मरीज हैं। मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टरों के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमें लगी हैं। सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया।