फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Home dream come true, Housing will soon

आशियाना का सपना होगा साकार, बनेंगे आवास

Sat, 15 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 15 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Home dream come true, Housing will soon
चालू नहीं हो रहा टीबी सेंटर-पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्र में आवासीय जमीनों के आसमान छू रहे दामों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से आशियाना दिलाने की पहल शुरू कर दी गई है। करीब सवा चार करोड़ की लागत से एमआईजी के आवास बनाए जाएंगे। इससे लोगों को विकसित क्षेत्र होने के साथ सुविधायुक्त आवास मिल सकेंगे। शनिवार को एक्सईएन एसके सिन्हा की देखरेख में टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आरडीए को शहर में विकसित कॉलोनियों के निर्माण और सौंदर्यीकरण कराना होता है। कॉलोनियों के दाम काफी महंगे होने के कारण कई बार लोगों की हसरत पूरी नहीं हो पाती है। वर्तमान में आरडीए की ओर से एकता विहार आवासीय योजना और अमोल विहार आवासीय योजना चलाई जा रही है। अमोल विहार आवासीय योजना में एमआईजी के 22 आवास बनाए जाने हैं। इसको लेकर पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत आवंटी को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सीवर से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था रहेगी। योजना के तहत 128 वर्ग मीटर भूखंड में आवास तैयार होगा। इसमें दो कमरा, ड्राइंगरूम के साथ किचन, बाथरूम आदि सुविधाए होंगी। इस आवासीय नीति से शहरी क्षेत्र में रहने का मंसूबा संजोए लोगों को आशियाना पाने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट निर्माण प्रक्रिया में भी आएगी तेजी
अमोल विहार में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्लैट का निर्माण चल रहा है। बीते काफी समय निर्माण प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद से फ्लैट निर्माण में तेजी आने लगी है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट भी पूरा होने आसार है। इनकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये तक निर्धारित है।


अमोल विहार में 22 आवास बनने हैं। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवास के लिए 16 लोगों ने पंजीकरण भी करा लिया है। एक मंजिल निर्माण आरडीए की ओर से होगा। बाकी दोे मंजिल निर्माण आवंटी करा सकता है। -ओपी राय, उपाध्यक्ष आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed