{"_id":"5a5e41bf4f1c1ba5268b4d50","slug":"holy-dip-on-mauni-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई डुबकी, किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई डुबकी, किया दान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। मौनी अमावस्या को लेकर विभिन्न गंगाघाटों पर भोर से ही लोग पहुंचने लगे। सभी ने मौन रहकर गंगा स्नान किया और विधि विधान के तहत चावल, तिल आदि का दान किया।
विज्ञापन
घाटों पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना भी की। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज भी हुए। डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, शिवाला घाट समेत विभिन्न घाटों पर भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए लोग पहुंच गए। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
सभी ने मौन रहकर गंगा स्नान किया। इसके बाद चावल, तिल का दान दिया। मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी की। इसके अलावा ऊंचाहार के गोकनाघाट और सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगाघाट पर भी लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया।
विज्ञापन
पंडित हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 12 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक मौनी अमावस्या रहेगी। बुधवार को भी लोग मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करेंगे। महाराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मौनी अमावस्या पर रामगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से समरसता खिचड़ी भोज हुआ।
इसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। खंड सरसंघचालक जगमोहन, वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगासागर अवस्थी, शाखा कार्यवाह शैलेश, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी मौजूद रहे।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड डीह द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक तिलोई कस्बा में डीबीएस स्कूल नसरतपुर में खिचड़ी भोज हुआ। इस मौके पर तिलोई विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, मुन्ना सिंह मौजूद रहे। शहर के पीएसी रोड पर खिचड़ी भोज हुआ।