फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holi

फिर बढ़ने लगा खतरा, इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं होली

Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
holi
रायबरेली। खुशियों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह है। साथ ही कोरोना के बढ़ते मरीजों से सुरक्षा को लेकर उनकी चिताएं भी बढ़ गईं हैं। खासकर उन लोगों को इस बार होली के पर्व में सावधानी बरतने की जरूरत है, जो टोली बनाकर रंग खेलते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों का कहना है कि होली घरों में ही मनाएं तो अच्छा रहेगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर बाजार पूरी तरह से सज गया है। पिचकारी के साथ ही खाद्य पदार्थों की बिक्री होने लगी है। कोई गुझिया बनाने के लिए मावा खरीद रहा है तो कोई बच्चों के लिए रंग और पिचकारी खरीद रहा है।
विज्ञापन

बाजार में भीड़ दिख रही है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। उधर, कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ये चूक लापरवाही का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम भीड़ के साथ सावधानी बरतकर खेलेंगे रंग
बस स्टेशन निवासी दीपू सिंह, राना नगर निवासी दीपक वर्मा, पुलिस लाइंस चौराहा निवासी शिवम सोनकर, जोशियाना पुल निवासी अमर श्रीवास्तव होली पर टोली बनाकर रंग खेलते हैं।
वैसे तो इन सभी में होली को लेकर उत्साह है, लेकिन कोरोना को लेकर चिंताएं भी कम नहीं हैं। इन सबका कहना है कि इस बार होली पर सतर्कता बरतेंगे। कम भीड़ के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होली खेलेंगे। मास्क का भी प्रयोग करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो सके।

सावधानी बरतना बेहद जरूरी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.बीरबल और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अल्ताफ हुसैन का कहना है कि कोरोना नए रूप में आते हुए लोगों को परेशानी में डाल रही है। होली का पर्व भी नजदीक आ गया है। कोरोना को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हो गया है। लोग घरों में ही होली खेलें तो अच्छा रहेगा। यदि बाहर रहें तो मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करे। खुद के साथ दूसरे लोगों को भी रंग खेलने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed