{"_id":"62322aa5b8fc4a41c51b8b4e","slug":"holi-celebrations-raibaraily-news-lko6221037162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, 3048 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, 3048 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 3048 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर है। यहां सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
डायल 112 की पीआरवी को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को शहर के रामकृपाल चौराहा, मधुबन क्रॉसिंग, सत्य नगर, प्रभुटाउन, इंदिरा नगर, मलिकमऊ, छजलापुर, रतापुर समेत अन्य कई जगहों पर होलिका के लिए लकड़ी, सजावट व रंगों आदि व्यवस्था की गई। होलिका दहन के बाद शुक्रवार को जिलेभर में अबीर-गुलाल उड़ेगा।
हालांकि बच्चों की टोलियां अभी से पिचकारी व रंगों के साथ पर्व मनाने में जुट गई हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने बचत भवन में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी से सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ड्रोन की निगरानी में निकलेगा जुलूस
सलोन। क्षेत्र में इस बार ड्रोन की निगरानी में होली पर्व पर जुलूस निकलेगा। 13 मार्च को हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी की ओर से सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थलों में घुसकर लाउड स्पीकर हटाने का ऐलान किया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने त्योहार पर सतर्कता बरतते हुुए ड्रोन से निगरानी कराने की तैयारी की है।
जिला प्रभारी समेत अन्य लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद भी किया गया है। सलोन नगर और धरई पनाह नगर में होली के जुलूस को लेकर क्षेत्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
वैसे तो धरई गांव में होने वाली होली प्रतिवर्ष पुलिस की मौजूदगी में होती है, लेकिन सलोन नगर की होली पहली बार संवेदनशील हुई है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के 197 जगहों पर होलिका दहन होगा। सलोन और धरई गांव संवेदनशील होने के चलते यहां अतिरिक्त फोर्स की तैनाती होगी।
दोनों जगहों की होली के जुलूस में ड्रोन कैमरे से अराजकतत्वों की निगरानी की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी समेत सात लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद करके उनकी निगरानी कराई जा रही है।