फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hitech Umran touched Assam, declared Smart Village

हाईटेक उमरन ने छुआ आसमां, स्मार्ट गांव घोषित

Wed, 28 Oct 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hitech Umran touched Assam, declared Smart Village
रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन का पंचायत घर। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हर गली में तीसरी आंख की नजर। आदर्श प्राथमिक स्कूल और हाईटेक संसाधनों से लैस पंचायत घर। हर घर में प्रसाधन की सुविधा। पक्की सड़कों के साथ ही स्वच्छता में नंबर एक गांव उमरन जिले का स्मार्ट गांव घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायत उमरन को पांच लाख रुपये का पुरस्कार पहले ही मिल चुका है।
विज्ञापन

इस रकम को गांव को हाईटेक बनाने और सुरक्षा के बंदोबस्त में खर्च किया गया। स्मार्ट गांव चुने जाने के बाद भी दो लाख रुपये मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला भी कई बार उमरन गांव आईं थीं। करीब सात हजार आबादी वाले उमरन गांव की प्रधान साधना सिंह अपने कक्ष में बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के सपने को साकार करते हुए गांव को अलग ही बनाने का प्रयास किया। कायाकल्प योजना से प्राथमिक स्कूल को आदर्श बनाया। सामुदायिक शौचालयों के साथ ही हर घर में प्रसाधन की सुविधा मुहैया कराई गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत पिछले साल स्मार्ट गांवों के चयन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बिंदुओं के मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को ही स्मार्ट गांव घोषित किया जाना था। मानकों में पास होने के बाद रोहनियां ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरन को योजना के तहत स्मार्ट गांव चुना गया है। स्मार्ट गांव चुने जाने के बाद यहां के लोगों में खुशी है। उमरन की प्रधान के प्रतिनिधि रणजीत प्रताप सिंह का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने और आधी आबादी की सुरक्षा के लिए स्थापित किए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे और पंचायत भवन में स्थापित सर्वर रूम काम कर रहा है।
उमरन ग्राम पंचायत में आदर्श प्राथमिक स्कूल, पंचायत घर, कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट, बिजली, महिला व पुलिस प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध है। पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। प्लान प्लस पर वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना अपलोड कराई जा चुकी है। 14वें वित्त से ऑनलाइन भुगतान किए गए। आईजीआरएस की शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण, समय से बैठकें सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत उमरन गांव को स्मार्ट गांव चुना गया है। पंचायत को पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये मिले हैं। इससे पहले उमरन को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में भी पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।- उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन में खंभे पर सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्?

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन में खंभे पर सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन के पंचायतघर में समस्याएं सुनतीं प्रध

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन के पंचायतघर में समस्याएं सुनतीं प्रध- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन के पंचायत घर में स्थापित सीसीटीवी कै?

रायबरेली में बुधवार को रोहनियां ब्लॉक के स्मार्ट गांव उमरन के पंचायत घर में स्थापित सीसीटीवी कै?- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed