{"_id":"6a933a38a93c6717f70da30e","slug":"crossing-remained-closed-for-half-an-hour-due-to-a-snapped-wire-raebareli-news-c-101-1-slko1034-166292-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तार टूटने से आधे घंटे बंद रही क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तार टूटने से आधे घंटे बंद रही क्रॉसिंग
Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
पचखरा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग का गेट खराब होने के बाद इस तरह गेट के नीचे से बाइक निकालते लोग।
ऊंचाहार। लालगंज-ऊंचाहार रेलखंड में पचखरा गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 47-सी के गेट करीब आधे घंटे तक इसलिए बंद रहे, क्योंकि तार टूट गया था। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालक किसी तरह गेट के नीचे से गाड़ी निकाल कर जाते दिखे, लेकिन चौपहिया वाहनों को रास्ता बदलना पड़ा। टूटे तार को बदल कर गेट सही किया गया तो आवामगन बहाल हुआ।
शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे ऊंचाहार एक्सप्रेस को पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई। ट्रेन पास होने के बाद गेटमैन ने क्रॉसिंग खोलने का प्रयास किया, तार टूट गया और गेट नहीं खुल सके। इसी बीच क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। बाइक सवार गाड़ी को झुकाकर गेट के नीचे से निकलने लगे। ऐसा करने में दिक्कत आई तो बांस का डंडा लगाकर गेट को थोड़ा उठाया गया, ताकि बाइक सवार निकल सके।
इसके बावजूद चौपहिया वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। चौपहिया वाहन सवारों को दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा। करीब आधे घंटे तक गेट बंद रहे, जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम ने बताया कि तार टूटने से गेट नहीं खुल सके थे। हालांकि कुछ देर बाद ही कर्मचारियों की टीम भेजकर तार बदलवा दिए गए, जिससे गेट खुल गए और आवागमन बहाल हो गया।