फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   History sheeter arrested with two accomplices

दो साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with two accomplices
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को एसी मैकेनिक को गोली मारने के मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर ने एसी मैकेनिक से बदला लेने की नियत से साथियों संग उस पर फायरिंग की थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा और घटना में प्रयुक्त की गई दो बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित किरण हाल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के बड़ा घोसियाना निवासी एसी मैकेनिक मो.अनीश रविवार को आईटीआई फैक्टरी के पास गया था, तभी उसे गोली मार दी गई थी। गोली उसके सिर पर लगी थी। मामले में तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर महिपाल पाठक की अगुवाई में मिल एरिया थानेदार आशुतोष त्रिपाठी, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुुमार त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने टीम के साथ मामले में तीन आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें डीह थाना क्षेत्र के पूरे कंवली मजरे पोठई गांव निवासी सूर्य प्रताप यादव उर्फ रिंकू, मिल एरिया थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा निवासी राहुल पाल, शिवाजी नगर निवासी अभिषेक तिवारी शामिल हैं। पकड़ा गया रिंकू डीह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रिंकू यादव ने पूछताछ में कहा है कि अप्रैल 2020 में अनीश ने जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग कर दी थी। इसका मुकदमा मिल एरिया थाने में दर्ज किया गया था।
बदला लेने की नियत से साथियों के साथ अनीश पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एएसपी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
मामले में जेल भेजे गए अभिषेक तिवारी को पता ही नहीं था कि राहुल पाल उसे कहां ले जाकर जा रहा है। वह मौैके पर पहुंचा तो अन्य लोग अनीश पर फायरिंग कर दिए। इसी दौरान मौजूद होने की वजह से पुलिस ने अभिषेक को भी दबोच लिया। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अभिषेक ने बताया कि उसे पता था कि राहुल पाल घुमाने के लिए ले जा रहा है।

यदि पता होता कि वह अनीश पर हमला करने जा रहा है तो वह कतई उसके साथ न जाता। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि वैसे मामले में अभिषेक का चालान कर दिया गया है लेकिन विवेचना में उसके शामिल होने की बात नहीं सामने आई तो उसे क्लीन चिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed