फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   highway

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए शासन से 130 करोड़ रुपये मिले

Thu, 18 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
highway
रायबरेली। मेरठ से प्रयागराज तक करीब 596 किलोमीटर प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन का बैनामा कराने के लिए शासन ने 130 करोड़ रुपये और दिए हैं। अब तक जिले को जमीन खरीदने के लिए 265 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें जिला प्रशासन से बैनामा करवाने वाले 157 किसानों के खातों में 24.60 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। अब तक जिले की चारों तहसील क्षेत्रों के 1712 किसानों ने 1.45 अरब कीमत की जमीन का बैनामा एक्सप्रेस-वे के लिए कर दिया है। बैनामे का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दो माह पूर्व जिले के करीब 12 हजार किसानों की जमीन लेने के लिए 35 करोड़ रिलीज किए थे। इसके बाद दूसरी किस्त में 100 करोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिली धनराशि के एवज में बैनामे का काम पूरा होने के बाद शासन से जिले को 130 करोड़ रुपये और रिलीज कर दिए हैं। अब तक जिले को 265 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें 1712 किसानों की 171 हेक्टेयर से अधिक जमीन का बैनामा करके किसानों के खाते में 1.45 अरब रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें अब तक 157 किसानों के खातों में 24.60 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
चार तहसील क्षेत्रों ने निकलेगा एक्सप्रेस-वे
गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसील क्षेत्रों लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार व सलोन के गांवों से होकर निकलेगा। किसानों की जमीन के चिह्नीकरण और नोटिफिकेशन के बाद अब किसानों की जमीन को लेने का काम शुरू हो गया है। अपनी जमीनों का बैनामा कराने वाले किसानों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय आने के बाद उनके खाते में धनराशि भेजने की व्यवस्था है।

अब तक किसानों ने करवाए 808 बैनामें
बैनामा करने वाले किसान 1712
कुल बैनामा 808
कुल जमीन का बैनामा 171 हेक्टेयर
अब तक मिला बजट 265 करोड़
जमीन की कीमत 145 करोड़
स्टांप में खर्च 7.45 करोड़
निबंधन शुल्क 1.45 करोड़
अब तक भुगतान 24.60 करोड़
भुगतान पा चुके किसान 157
लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन तहसील क्षेत्रों में किसानों की जमीनों के बैनामे का काम चल रहा है। अब तक 1712 किसानों की जमीन का बैनामा हो चुका है। 157 किसानों के खातों में 24 करोड़ से अधिक की धनराशि भेज दी गई है। शेष किसानों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed