फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Highway blocked by electric pole, burnt kink

बिजली का पोल रखकर राजमार्ग किया जाम, गुमटी फूंकी

Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Highway blocked by electric pole, burnt kink
रायबरेली में बुधवार को गदागंज थाना क्षेत्र में बवाल के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक के भगाए जाने के मामले में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर धमधामा के निकट बिजली का पोल और ईंटें रखकर राजमार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

राजमार्ग किनारे रखी गुमटी को भी फूंक दिया। बवाल से अफरातफरी मच गई। जानकारी पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की। सीओ ने जानकारी दी कि लड़की मिल गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक भगा ले गया था। मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए शाम को करीब 150 ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर सीओ डलमऊ अशोक सिंह, तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
सीओ ने बताया कि लड़की मिल गई है और आरोपी युवक धमधामा गांव के रहने वाले मो.जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को भगा ले गया था। केस दर्ज करके लड़की बरामद करके आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। गांव में बुधवार को कुछ अराजकतत्वों ने अफवाह फैला दी कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

इस पर करीब 150 ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान एक गुमटी में भी आग लगा दी थी। युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। साथ ही राजमार्ग पर जाम लगाकर हंगामा काटने वाले लोगों को भी चिह्नित करके उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed