फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heat in the morning, storms and rain in the afternoon

Raebareli News: सुबह तपिश, दोपहर में आंधी और बारिश

Sat, 13 Jun 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Heat in the morning, storms and rain in the afternoon
.शहर के टांडा मार्ग पर शनिवार दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन।संवाद
अंबेडकरनगर। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बादल घिर आए और कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से राहत मिली और किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि, कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से बिजली का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकली थी। लोग दोपहर तक उमस से बेहाल थे। बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक ठंडी हवा और बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। अकबरपुर शहर में करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। जलालपुर, बसखारी, टांडा, आलापुर, भीटी, कटेहरी समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से लाभ की उम्मीद बढ़ गई है। अगेती धान की बोआई करने वाले किसानों ने खेतों में तेजी से काम शुरू कर दिया है। आम की फसल को भी बारिश से लाभ हुआ है। इससे फल तेजी से पकेगा और मजबूती भी आएगी। मौसम में बदलाव के बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और तपिश सामान्य दिनों की तुलना में कम महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले करीब एक डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

g सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक के काफिले पर गिरा पेड़ : जिला कारागार अंबेडकरनगर से सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र इन दिनों जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को वह अपने काफिले के साथ जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर गुजर रहे थे। इसी बीच मौसम में आए बदलाव के बाद नेवादा के पास पेड़ गिर गया। इस दौरान शशिकांत मिश्र वहीं से गुजरी रहे थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से वह उनके साथी बाल-बाल बच गए। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed