{"_id":"610049de8ebc3e5882536fca","slug":"health-raibaraily-news-lko588754612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, आज से 3.31 लाख बच्चे पिएंगे विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, आज से 3.31 लाख बच्चे पिएंगे विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इसके लिए 28 जुलाई से बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू होगा। अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
जिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी अभियान की शुरुआत करेंगी। एक महीने तक लगातार बच्चों का विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में 3.31 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें नौ से 12 माह के 19314 बच्चे, एक से दो साल के 83222 बच्चे तथा दो से पांच साल के 2.28 लाख बच्चे हैं।
आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को दवा पिलाएंगी। पांच साल तक के बच्चों विटामिन ए नौ खुराक दिए जाने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में अंधापन हो जाता है, इसलिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर दी जाए। विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है। यह वसा में घुलनशील है।
विज्ञापन
विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोगों से लडने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी से बचाव, कॉर्निया की सुरक्षा होती है। दस्त एवं सांस संबंधी रोगों से बचाव होता है। अभियान ने कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा।