फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

एम्स में ओपीडी शुरू, पांच विभागों में पहुंचे सात मरीज

Mon, 01 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
health
एम्स में ओपीडी के दौरान व्यवस्था को देखते चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पिछले 10 माह से ठप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी सोमवार को फिर शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन ज्यादा मरीज नहीं पहुंचे। पांच विभागों में महज सात मरीज ही आए। कोरोना जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता के कारण कई मरीजों को वापस भी लौटना पड़ा। 83 मरीजों ने ऑनलाइन ओपीडी के माध्यम से चिकित्सीय सलाह ली।
विज्ञापन

कोरोना का कहर बढ़ने के बाद बीते साल मार्च माह से एम्स में ओपीडी ठप हो गई थी। बाद में ऑनलाइन ओपीडी शुरू कराई गई थी। अब कोरोना का खतरा थमने के बाद सोमवार से फिर से ओपीडी शुरू की गई है। पहले दिन चर्मरोग विभाग व यूरोलॉजी विभाग में दो-दो और जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और हड्डी रोग विभाग में मात्र एक-एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता होने के कारण पहले दिन कम मरीज आए। हालांकि जांच रिपोर्ट न होने के कारण कई मरीजों को वापस भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के प्रयास से सोमवार से भौतिक ओपीडी शुरू हो गई है। ओपीडी के दौरान कोरोना सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ओपीडी में आने के बाद मरीजों को कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना जरूरी है। साथ ही विभागों के संबंधित नंबरों पर ही पहले ही बात करनी होगी।
इन नंबरों पर बात करने के बाद ही आएं एम्स
विभाग का नाम मोबाइल नंबरों पर करें फोन
पीएमआर 8887420197
स्पाइन / न्यूरो सर्जरी 9532376502
न्यूरोलॉजी विभाग 9452332738
चर्म रोग विभाग 9532444964
मनो चिकित्सक विभाग 9451641637
यूरोलॉजी 9451234095
जनरल मेडिसिन 9451207950
बाल रोग विभाग 9451221429
हड्डी रोग विभाग 9532993908
नाक कान गला विभाग 9532993808
स्त्री रोग विभाग 9532995408
जनरल सर्जरी 9532997608
दंत रोग विभाग 9532997408
आंख रोग विभाग 9532994808
बाल चिकित्सा सर्जरी 9452311258
वास्कुलर सर्जरी विभाग 9455959063
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed