फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health of 70 students was checked in school, one found heart patient

विद्यालय में 70 छात्रों की जांची गई सेहत, एक मिला दिल का रोगी

Wed, 29 Sep 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Health of 70 students was checked in school, one found heart patient
रायबरेली। विश्व हृदय दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से पूर्व माध्यमिक स्कूल मुंशीगंज और बिनोहरा गांव में हेल्थ कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टरों ने 70 स्कूली बच्चों के हृदय की जांच की। एक बच्चे को दिल की बीमारी मिलने के बाद उसे अन्य जांच के लिए एम्स रेफर किया गया। बिनोहरा गांव में 200 लोगों की सेहत जांची गई। साथ ही चिकित्सकों ने गांव के लोगों को कोरोना व अन्य संक्रमणों से बचने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

एम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग, हृदय और वाहिका शल्यकर्म चिकित्सा विभाग की ओर से मुंशीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चों के हृदय की जांच के लिए कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में एम्स के चिकित्सक डॉ. संकल्प, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. अभय सिंह, डॉ. चंद्रमौलि ने एक-एक करके 70 बच्चों के दिल की जांच की। डॉ. सौरभ पाल ने बताया कि जांच में एक बच्चे को दिल की बीमारी मिली। अन्य जांचों व इलाज के लिए बच्चों को एम्स बुलाया गया है।

इसी तरह बिनोहरा गांव में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा, डॉ. धारा, डॉ. अंजू, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष की टीम ने एक-एक करके गांव के 200 लोगों के सेहत की जांच की। शिविर में गांव के लोगों को कोरोना के साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed