फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health care facilities: Supriya

बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं : अनुप्रिया

Sun, 09 Apr 2017 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 09 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Health care facilities: Supriya
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि रायबरेली में स्वास्थ्य सुविधाएं  बेहतर होंगी। स्टाफ और संसाधनों की कमी दूर कराई जाएगी। जल्द ही एम्स की ओपीडी शुरू कराई जाएगी। उन्होंने एनआरएचएम के तहत कराए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने की बात कही। 
विज्ञापन


लखनऊ से इलाहाबाद जाते समय कुछ देर के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुकीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्टाफ और संसाधन की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। यहां पर 222 डॉक्टरों में से 173 डॉक्टरों की तैनाती है। जो डॉक्टर तैनात हैं, उसमें से भी बीमारी या अन्य कारणों से ड्यूटी कम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। स्टाफ व संसाधन की जो कमी है, उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed