{"_id":"5d166e3f8ebc3e3c914d3fc4","slug":"headmaster-classes-bsa-class-teacher-raibaraily-news-lko4678172130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टरों की लगाई क्लास, बीएसए बने क्लास टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टरों की लगाई क्लास, बीएसए बने क्लास टीचर
विज्ञापन
रायबरेली। ऐसा पहली बार हुआ है, जब जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की क्लास खुद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक गुरुजी की तरह लगाई। क्लास टीचर बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने मातहत खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ प्रधानाध्यापकों को पूरे शैक्षिक सत्र के संचालन का पाठ पढ़ाया।
जिले के 18 विकास क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र के लगभग 2600 परिषदीय विद्यालयों की एक साथ क्लास नहीं लग सकी तो फिरोज गांधी महाविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में शुक्रवार को तीन पालियों में कक्षाएं चलीं। इनमें विकास क्षेत्रवार प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करके संवाद किया गया, ताकि पहली जुलाई से परिषदीय विद्यालयों का वातावरण बेहतर बनाया जा सके।
प्रथम पाली सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक डलमऊ, सलोन, ऊंचाहार, रोहनिया, गौरा, जगतपुर, छतोह, डीह, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सरेनी, खीरों, लालगंज, महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, तीसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक अमावां, राही, सतांव, नगर क्षेत्र एवं हरचंदपुर विकास क्षेत्र की बैठक हुई।
विज्ञापन
बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही इनके क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में प्रत्येक विद्यालय को इस बार 15 फीसदी अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन करना है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, पाठ्य पुस्तक वितरण को समय से पूरा किया जाए।
कोई भी शिक्षक विद्यालय संचालन अवधि में बीएसए दफ्तर या बीईओ कार्यालय में नजर नहीं आना चाहिए। बैठक में जिलेभर के प्रधानाध्यापकों को बुलाया गया था, फिर भी लगभग 40 हेडमास्टर उपस्थित नहीं हुए। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि आखिर वे क्यों नहीं आए। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि ज्यादातर विकास क्षेत्रों से प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, जबकि महराजगंज, बछरावां, सरेनी समेत कई विकास क्षेत्रों से कुछ प्रधानाध्यापक नहीं आए।
इन सभी से जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिले के सुदूर इलाकों से आने वाले प्रधानाध्यापकों को राहत दिलाने के लिए सभागार में प्रवेश से पहले से ही ठंडे पानी के साथ गुड़ खिलाने का इंतजाम किया गया। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा और उनकी टीम ने हर प्रधानाध्यापक को देसी गुड़ खिलाया और ठंडा पानी पिलाया।