{"_id":"63485d9224fc5a74e16eef10","slug":"hanging-raibaraily-news-lko65273353","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News : जिला कारागार की बैरक में रॉड से लटका मिला बंदी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News : जिला कारागार की बैरक में रॉड से लटका मिला बंदी का शव, हत्या का आरोप
Fri, 14 Oct 2022 09:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:21 AM IST
सार
राघवेंद्र सिंह दुष्कर्म के मामले में दो माह पहले जेल में बंद हुआ था। वह जिला कारागार स्थित बैरक संख्या-छह में बंद था। इसी बैरक के पास एक निष्प्रोज्य बैरक भी है। बुधवार रात करीब सात बजे राघवेंद्र का शव निष्प्रोज्य बैरक में निकले रॉड से अंगोछे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रायबरेली जिला कारागार में बुधवार रात निष्प्रोज्य बैरक में रॉड से एक बंदी का अंगोछे से शव लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही जेल रोड जाम कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने पहुंचकर घरवालों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। जेल अफसरों का दावा है कि बंदी ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह दुष्कर्म के मामले में दो माह पहले जेल में बंद हुआ था। वह जिला कारागार स्थित बैरक संख्या-छह में बंद था। इसी बैरक के पास एक निष्प्रोज्य बैरक भी है। बुधवार रात करीब सात बजे राघवेंद्र का शव निष्प्रोज्य बैरक में निकले रॉड से अंगोछे के सहारे लटका मिला। जानकारी होते ही सीओ सदर वंदना सिंह व कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने जेल पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन
गुरुवार को घरवाले भी मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए जिला कारागार के पास जेल रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जेलर सत्य प्रकाश का कहना है कि घरवालों ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। उससे कोई मिलने भी नहीं आ रहा था। इससे वह परेशान रहता था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि बंदी ने खुदकुशी की है।