{"_id":"62c4909dcb98ac2e9e221aae","slug":"hanging-raibaraily-news-lko6383024181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने दिया धोखा तो फांसी पर झूल गया होटल व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने दिया धोखा तो फांसी पर झूल गया होटल व्यवसायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। प्यार में मिले धोखा से आहत एक होटल व्यवसायी ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने हाथों की नसें कांटी, फिर उसका वीडियो बनाया और अपनी प्रेमिका के मोबाइल पर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
बछरावां के कुंदनगंज गांव में जोहवाशर्की मोड़ के पास संजय गुप्ता (24) का होटल है। इसी होटल के ऊपर बने कमरे में वह रहता था। बताते हैं कि उसका एक युुवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्यार में धोखा मिलने से संजय आहत था।
सोमवार रात करीब 11 बजे संजय ने अपने कमरे में ब्लेड से दोनों हाथों की नसों को काटकर पहले उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को प्रेमिका के मोबाइल पर भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। उधर, परिवारीजनों ने देर रात खाना खाने के लिए उसे आवाज दी लेकिन कोई हलचल न मिलने पर पिता रामलखन ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरा खोला तो देखा संजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
उधर, कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने खुदकुशी की है। घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।