फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

संदिग्ध हालात में बाबा की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
hanging
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक बाबा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रस्सी से पेड़ से लटकता पाया गया। वह एक साल पहले ही घर लौटकर आया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा था कि दो दिन पहले भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के नाम ढाई बीघा जमीन थी। उसकी पत्नी व बच्चे नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के गौरनखेड़ा मजरे सकतपुर के पास लोन नदी के किनारे मंगलवार देर शाम 60 वर्षीय एक बाबा का शव बबूल के पेड़ पर अंगौछा के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पहचान धर्मपाल उर्फ पंजाबी के रूप में हुई, जो खीरों थाना क्षेत्र के सेवकखेड़ा गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान उन्नाव जिले में रहने वाले उसके जीजा रामदयाल ने की।
बताते हैं कि 40 साल पहले मृतक घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह बाबा बन गया था। एक साल पहले गांव आया था और झोपड़ी बनाकर रहता था। भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

थानेदार हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है। बाबा ने खुदकुशी की है या फिर उसकी मौत की असल वजह और कुछ है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतक के भतीजे समेत अन्य लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed