{"_id":"610184ab8ebc3e584177cc8b","slug":"hanging-raibaraily-news-lko5888876174","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबे में मिला कर्मचारी का फंदे से लटकता शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबे में मिला कर्मचारी का फंदे से लटकता शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। लखनऊ रोड स्थित मेरुई गांव के निकट बुधवार को एक ढाबा कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव जनपद के बेलखरा मौरावां गांव निवासी सियाराम (50) दो वर्षों से ढाबे में काम करता था। उसका बेटा विशाल भी यहीं पर साथ में काम करता है। सुबह करीब आठ बजे ढाबे के एक कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
ढाबा संचालक की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी दुर्गा देवी की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।