{"_id":"60ddfc818ebc3ebc323e4642","slug":"hanging-raibaraily-news-lko5850390103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस एवं महिला कल्याण विभाग लखनऊ में अपर निदेशक के पद पर तैनात डॉ. रीता भाटिया ने गुरुवार की शाम सल्फास खाकर जान दे दी।
वह डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थी। अपर निदेशक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी फैलते ही चिकित्सकों का जमावड़ा अस्पताल में जुटने लगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर शव को अस्पताल की मरचरी में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि शहर के प्रकाश नगर में परिवार के साथ रहने वाली डॉ. रीता भाटिया ने शाम करीब छह बजे घर पर ही सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर सेवा से रिटायर्ड पति डॉ. एसपी खन्ना पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का स्टाफ और अन्य चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डॉ. भाटिया डिप्रेशन का शिकार थी। सीओ सदर महिपाल पाठक और कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि पूर्व सीएमएस के सल्फास खाकर खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।