फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Guru Teg Bahadur Market will be demolished, notice will be issued soon

Raebareli News: गुरुतेग बहादुर मार्केट होगी ध्वस्त, जल्द जारी होगी नोटिस

Sun, 01 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur Market will be demolished, notice will be issued soon
सुपर मार्केट ​स्थित गुरुतेग बहादुर मार्केट।
रायबरेली। गुरुतेग बहादुर मार्केट को ध्वस्त करने के लिए नगर पालिका के पास लोक निर्माण विभाग का पत्र आ चुका है। अब पालिका प्रशासन इसे गिराने के लिए जल्द ही नोटिस चस्पा करेगी। मार्केट को ध्वस्त करने की सुगबुगाहट से व्यापारी आक्रोशित हैं। व्यापारी और उनके साथ काम करने वाले आने वाले संकट से परेशान हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत इस मार्केट को ध्वस्त किया जाएगा। कोई यहां पर मॉल खड़ा करना चाहता है। व्यापारी कहते हैं कि उनके परिवार की रोटी को छीनने की कोशिश का जवाब दिया जाएगा। डीएम से शिकायत की जाएगी। रास्ता न निकला तो व्यापारी हक के लिए सड़क पर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


गुरुतेग बहादुर मार्केट का निर्माण 1976 में हुआ था। 1977 से दुकानों का आवंटन शुरू हुआ। उस दौरान यह शहर की सबसे महंगी मार्केट थी। किराया 500 से लेकर 800 रुपये तक था। मार्केट में 75 दुकानें हैं और 75 व्यापारियों के साथ 500 तक कर्मचारियों के घरों की रोटी इसी पर निर्भर है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया, जिसमें बताया गया कि मार्केट जर्जर है। इसके बाद नगर पालिका ने इसके लिए आगे की रणनीति पर चलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जो हिस्से जर्जर हैं, उनको ठीक कराया जा सकता है। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा का कहना है कि अभी नगर पालिका ने 40 लाख रुपये से मार्केट के बाहर पार्क का जीर्णोद्धार कराया है। जबकि इसमें 40 हजार रुपया भी खर्च नहीं किया गया। यही पैसा यदि मार्केट की साज सज्जा में लगा दिया जाता तो व्यापारी और कामगारों पर आया संकट खत्म हो जाता।


व्यापारी पारुल बाजपेयी का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन जानबूझ कर ऐसा कर रहा है। जबकि व्यापारी कह चुके हैं कि जो भी खर्च मार्केट के जीर्णोद्धार में आएगा, उसी के अनुरूप खर्च किया जाएगा। ऐसे ठेकेदार को काम दिया जाएगा जो कम बजट में सब मार्केट के जर्जर स्थानों को ठीक कर देगा। इस पर पालिका प्रशासन तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed