फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   GRP station head and outpost incharge removed

Raebareli News: जीआरपी थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज हटाए गए

Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
GRP station head and outpost incharge removed
गौरी गांव के पास घटनास्थल, जहां ट्रैक पर स्लीपर रखा गया था।
रायबरेली। फाफामऊ-ऊंचाहार रेलमार्ग के ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में भले ही अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका है, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के रायबरेली थानाध्यक्ष और ऊंचाहार चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। खामियों पर दोनों का तबादला कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर हुए इस फेरबदल को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के परियावां और रायबरेली के अरखा स्टेशन के बीच गौरी गांव में 16 सितंबर की रात ट्रैक पर स्लीपर रख दिया गया था, जिससे प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्लीपर टूटकर पुलिया के नीचे गिर गया था। घटनास्थल प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत होने के कारण एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ बताया गया।
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में रेलवे के मंडलीय अधिकारियों के साथ सीआईडी टीम भी मुआयना कर चुकी है। घटना में अब कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना एक हफ्ते के भीतर रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। जीआरपी रायबरेली के थाना प्रभारी अभिषेक मिश्र को सुल्तानपुर के लंभुआ स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह पर पीलीभीत से सचिन कुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी चौकी ऊंचाहार के प्रभारी किशन कुमार को लखनऊ के चारबाग भेजा गया है। उनकी जगह चारबाग से दिलीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतिरत किए गए दोनों पुलिसकर्मी कुछ महीने पहले ही यहां तैनात हुए थे। पुलिस अधीक्षक (रेलवे-लखनऊ) रोहित मिश्र का कहना है कि ट्रैक पर स्लीपर रखने के मामले में तबादला नहीं किया गया है, बल्कि कुछ खामियां मिलने पर रुटीन ट्रांसफर किया गया है। ट्रैक पर स्लीपर रखने के मामले में सिविल पुलिस, जीआरपी एवं आरपीएफ संयुक्त रूप से घटना का खुलासा करने के लिए प्रयास कर रही है। जल्दी ही कोई नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed