फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gratuity on giving notice to Bhawani Paper Mills

ग्रेच्युटी न देने पर भवानी पेपर मिल को नोटिस

Wed, 23 Sep 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
भवानी पेपर मिल प्रबंधन सेवानिवृत्त 28 कर्मचारियों का करीब 56.74 लाख रुपये दबाए बैठी है। उसने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया है। कोई एक साल तो कोई दो साल से भुगताने पाने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन


कहीं से न्याय नहीं मिला तो कर्मचारियों ने सहायक श्रमायुक्त के दफ्तर में न्याय पाने के लिए अर्जी लगाई।

सुनवाई के बाद सहायक श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 24 कर्मचारियों का बकाया 42.91 लाख रुपये नौ फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 ऐसा न करने पर आरसी जारी कराने का चेतावनी दी है। चार कर्मचारियों के मामले में अभी निर्णय नहीं हुआ है। 

 पेपर मिल के 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में मिल के कारखाना प्रबंधक, मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी और प्रबंध निदेशक के खिलाफ वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें कोई कर्मचारी 2013 तो कोई कर्मचारी 2014 में रिटायर हुआ था। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन करीब 56.74 लाख रुपये ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया।

रिटायरमेंट के बाद भी उसका भुगतान नहीं किया गया। सहायक श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्र ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने कर्मचारियों और मिल प्रबंधन दोनों पक्षों को सुना।

इसके बाद मिल प्रबंधन को 24 कर्मचारियों का बकाया 42.91 लाख ग्रेच्युटी का भुगतान एक महीने के अंदर करने के आदेश दिए हैं।  यही नहीं भुगतान के साथ नौ फीसदी ब्याज भी देने को कहा गया है।


सहायक श्रम आयुक्त ने कहा कि संबंधित आदेश की नोटिस मिल प्रबंधन को भेज दी गई है। एक माह में यदि भुगतान नहीं किया जाता तो आरसी जारी की जाएगी।

वहीं चार अन्य कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, शिव कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार गुप्ता और देवेंद्र प्रताप सिंह के मामले अभी लंबित है। इन चार कर्मचारियों का निर्णय भी जल्दी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed