{"_id":"6aae9b450e331e7c410b013a","slug":"grandson-murdered-his-grandfather-by-attacking-him-with-shovel-in-raebareli-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पोते ने फावड़े से हमला करके दादा की हत्या कर दी, सोते समय वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पोते ने फावड़े से हमला करके दादा की हत्या कर दी, सोते समय वारदात को दिया अंजाम
Sat, 19 Sep 2026 07:55 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
रायबरेली में पोते ने फावड़े से हमला करके दादा की हत्या कर दी। रात में सोते समय वारदात को अंजाम दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Crime
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के रायबरेली में घर के बाहर बरामदे में सो रहे दादा की पोते ने फावड़े से हमला करके हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना घुरवारा थाना क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर खेत की है। गांव निवासी परमेश्वर यादव (91) की हत्या की हुई है। आरोप उनके पोते सरवन यादव पर है। बताया गया कि शुक्रवार रात परमेश्वर घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में पोते सरवन यादव ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
चीख सुनकर परिजन पहुंचे और लहूलुहान हालत में परमेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से रेफर करने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन