{"_id":"39a0c87ff4c3957779b010952d7c451d","slug":"good-things-come-to-understand-and-policies-day-raj-babbar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों से नहीं समझ व नीतियों से आते अच्छे दिन : राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों से नहीं समझ व नीतियों से आते अच्छे दिन : राज बब्बर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि बातों से अच्छे दिन नहीं आते हैं।
इसके लिए समझ, समझदारी और नीति की जरूरत होती है। इसी से अच्छे दिन आते हैं। यूपी में महागठबंधन के सवाल पर बोले कि यदि विचारधारा मिली तो यूपी में भी महागठबंधन हो सकता है।
कहा कि सोनिया गांधी का रायबरेली से पारिवारिक रिश्ता है। आने वाला कल रायबरेली को छूते हुए प्रदेश और देश में विकास की नई रूपरेखा लिखेगा।
उन्होंने कहा कि सांसद सोनिया गांधी को बार-बार सांसद बनाकर रायबरेली के लोगों ने नेता नहीं, बल्कि देश को नेतृत्व दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व एमएलसी दिनेश सिंह ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बहाने ताकत दिखाने का प्रयास किया है।
पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह जीआईसी के मैदान में हुआ, जिसमें जिले के कोने-कोने से लोग शामिल होने के लिए आए। पहली बार शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में इतनी भीड़ देखने को मिली।