{"_id":"68c07fa44d85e9185a049c68","slug":"gold-and-silver-jewellery-stolen-from-shop-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140587-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुकान से सोने-चांदी के जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुकान से सोने-चांदी के जेवरात किए पार
Wed, 10 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजी करके जाती महिलाएं।
रायबरेली। खरीदारी करने के बहाने दो महिलाओं ने सोमवार शाम सराफा की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, महिलाएं भाग निकलीं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जेवरात चुराने वाली दो महिलाओं की तस्वीर कैद हो गई। मंगलवार को एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
हरचंदपुर कस्बा निवासी उमेश कुमार सोनी के मुताबिक रघुबीरगंज बाजार में उनकी सराफा की दुकान है। शाम छह बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंची और सोने-चांदी के जेवरात दिखाने की बात कही। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने 70 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए और भाग निकलीं। जानकारी होने पर जब तक महिलाओं को पीछा करते, तब तक दोनों दूर जा चुकी थीं।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया है। हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिलाओं की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।