फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Go to Ayodhya by bus in the morning, visit the temple and return in the evening

Raebareli News: बस से सुबह अयोध्या जाइए, दर्शन कर शाम को लौट आइए

Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Go to Ayodhya by bus in the morning, visit the temple and return in the evening
रायबरेली में बस स्टेशन के पास रोडवेज डिपो की बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। परिवहन निगम ने रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सहूलियतें दी है। शनिवार से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब तक सुल्तानपुर होकर बसें अयोध्या जाती थीं। ऐसे में यात्रियों को 225 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद मात्र 185 रुपये किराया ही देना होगा।
विज्ञापन


रायबरेली से अमावां, जगदीशपुर होते हुए बस अयोध्या पहुंची। बस सुबह 8.30 बजे डिपो से रवाना होने के बाद शाम पांच बजे तक वापस लौट आएगी। पिछले डेढ़ साल से अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण से सीधी बस सेवा ठप थी। ऐसे में यात्रियों को सुल्तानपुर व लखनऊ होते हुए अयोध्या जाना पड़ता था। ज्यादा दूरी तय करने के साथ ही अधिक किराया भी देना पड़ रहा था।
विज्ञापन


रायबरेली-अयोध्या हाईवे का काम लगभग पूरा होने के बाद शनिवार से सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। खासबात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे यहां से निकलने के बाद बस शाम पांच बजे तक वापस होगी। ऐसी स्थिति में रामलला के दर्शन करने के बाद भक्त उसी दिन घर वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली पर 10.95 लाख ज्यादा मुनाफा
रायबरेली डिपो के लिए इस बार होली फायदेमंद रही। पिछले साल की तुलना में डिपो को 10.95 लाख अधिक मुनाफा हुआ। पिछले साल होली में डिपो को 223.37 लाख रुपये आय हुई थी। इस साल होली पर 234.32 लाख रुपये राजस्व मिला। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर अच्छा काम करने वाले चालकों-परिचालकों के साथ ही वर्कशॉप के 60 से अधिक कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी स्टाफ को आय बढ़ाने के लिए बधाई दी।


अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब तक सुल्तानपुर या लखनऊ होते हुए यात्रियों को अयोध्या जाना पड़ता था। अब कम दूरी और कम किराए पर रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। जरूरत पर बसों का संख्या बढ़ाई जाएगी।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed