{"_id":"693c75f8487adc82270c9c0b","slug":"girlfriend-consumed-poison-after-being-refused-marriage-raebareli-news-c-101-1-slko1031-146752-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ
Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो प्रेमिका ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नई दिल्ली के पश्चिम बिहार रघुवीर नगर की रहने वाली 24 वर्षीय मुस्लिम युवती का रायबरेली शहर के कहारों का अड्डा के रहने वाले हिंदू युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी। युवक का युवती के पास दिल्ली आना-जाना होने लगा। शाम करीब पांच बजे युवती दिल्ली से यहां युवक के घर पहुंची। युवती ने युवक से शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
सूचना पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान होश आने पर युवती ने बताया कि युवक प्रापर्टी डीलर का काम करता है। युवक ने शादी करने की बात कही थी। अब वह शादी से मुकर गया है।
विज्ञापन
सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शनिवार सुबह तक परिजनों ने रायबरेली आने की बात कही है। युवती देखरेख के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।