{"_id":"56ed8ca24f1c1b7e628b4ed3","slug":"girl-burnt-alive-mother-brother-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जली बालिका, मां-भाई झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जली बालिका, मां-भाई झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में आग में जिंदा जली बच्ची की घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों थाना क्षेत्र के नया का पुरवा मजरे अखऊपुर गांव में शुक्रवार रात घर में लगी आग से एक बालिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि मां-भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यही नहीं एक मवेशी की भी मौत हो गई। आग लगने की कोई वजह सामने नहीं आई है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। पुलिस, क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
नया पुरवा मजरे अखऊपुर निवासी राज कुमार पंजाब में रहकर भट्ठे में मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां जनाका देवी के अलावा पत्नी राजरानी, चार बेटी सुखमी, रोहिणी, मोनिका, मोनी के अलावा दो बेटे रामलखन, रहते हैं। देर रात सभी लोग खाना खाकर कर सो रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान घर के छप्परों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने शोर सुनकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक राजरानी (40), उसकी बेटी मोनी (9), बेटा सुखमीलाल (5) गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। राजरानी व सुखमीलाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों 70 फीसदी से अधिक झुलसे हैं। अग्निकांड में एक बकरी मर गई, जबकि एक बकरी झुलस गई।
नकदी, जेवरात समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। एसओ अमर सिंह रघुवंशी ने घटना की पड़ताल की। क्षेत्रीय कानूनगो दयाशंकर अग्निहोत्री, लेखपाल कमलेश सिंह ने नुकसान का जायजा लिया। कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
थानेदार का कहना है कि आग लगने की कोई वजह सामने नहीं आई है। एक बालिका की मौत हुई, जबकि उसकी मां-भाई झुलस गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।