{"_id":"6a94882dd983dfc10106e8b0","slug":"gangas-water-level-recedes-but-challenges-persist-in-the-low-lying-riverine-areas-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166355-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा का जलस्तर घटा पर कटरी में चुनौतियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा का जलस्तर घटा पर कटरी में चुनौतियां बरकरार
Mon, 31 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर घटने से रविवार को कटरी इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, क्षेत्र में लोगों के लिए चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। पानी भरने से फसलें सड़ रही हैं। पशुओं के लिए चारे की कमी है।
केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने रविवार को जलस्तर 98.550 मीटर दर्ज किया। बीते शनिवार को यह 98.600 मीटर था। बारिश के कारण पहले नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। कटरी के चक मलिकभीटी समेत छह गांवों के लोगों ने जलस्तर में कमी से राहत ली है। ग्रामीण महादेव, रघुनाथ, जयकरन और साजन यादव ने कहा कि गांवों के मार्गों पर पानी भरा है, जिससे धान और गन्ना की फसलें सड़ रही हैं। पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।
संपर्क मार्गों पर जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। गंगा घाट भी पानी में डूबे हैं, जिससे लोगों को स्नान करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद न मिलने की शिकायत की है। एसडीएम डलमऊ प्रीती सिंह ने बताया कि जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
पानी से घिरे सात पुरवे
सरेनी। क्षेत्र में गंगा नदी से सात पुरवे अब भी घिरे हुए हैं। कुटिया एहत माली ग्राम पंचायत के पूरे भुल्ली, भक्ता खेड़ा, पूरे पुरविहन, पूरे शुक्रू, पूरे अहिरन, पूरे बंशी, पूरे पिपरहा पानी से घिरे हैं। दिनेश यादव, अर्जुन प्रसाद बताते हैं कि जलस्तर में कमी आई है पर समस्या बनी हुई है।