फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga swells, ghats submerged; flood threat to villages in the low-lying riverine tracts

Raebareli News: उफनाई गंगा, घाट डूबे, कटरी के गांवों पर बाढ़ का खतरा

Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga swells, ghats submerged; flood threat to villages in the low-lying riverine tracts
डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।
डलमऊ। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार कर 98.440 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी इलाके में किसानों की फसलें डूब गई हैं। पानी ने गांवों की तरफ रुख कर लिया है। डलमऊ के घाटों से लोगों का संपर्क टूट गया, कारण उनमें पानी भर गया है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि चार घंटे में एक सेमी गंगा नदी में पानी की बढ़ोतरी हो रही है। कटरी इलाके में रह रहे लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

इधर, बारिश होने पर करीब एक सप्ताह से गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हालात ये हो गए हैं कि अब गंगा नदी पूरी तरह से उफान है। गंगा नदी की लहरें डरावनी लगी है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान बिंदु 99.360 मीटर की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। डलमऊ का सड़क, वीवीआईपी गंगा घाट के ऊपर तक पानी भर गया है। इससे लोगों का इन दोनों घाटों पर आना-जाना बंद हो गया है। शेष अन्य घाट तक भी पानी पहुंच गया है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था के नाम पर हुई खानापूर्ति
ग्रामीण महादेव, साजन यादव, संतराम, रामाश्रय, शिव बहादुर ने बताया कि धान, गन्ना, अरहर की फसलें डूब गई हैं। पानी तेजी के साथ गांव की ओर आ रहा है। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बाढ़ प्रभावित रास्तों पर उगे जहरीले जंगली बबूल और झाड़ियों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। इससे हम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम ने लगाई चौपाल
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के बीच एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बुधवार को जमाल नगर मोहिद्दीनपुर गांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। एहतियातन बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं।
इनसेट
ऊंचाहार में भी उफान पर गंगा नदी
ऊंचाहार। क्षेत्र में भी गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऊंचाहार के गोकना गंगाघाट पर तीन फुट पानी बढ़ गया। पानी बढ़ने से गंगा नदी की लहरें लोगों को डरा रही हैं। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। यही हाल रहा तो बाढ़ आ जाएगी।

इनसेट
एक सप्ताह में इस तरह गंगा नदी का पानी
तारीख गंगा नदी का जलस्तर
20 अगस्त 97.400 मीटर
21 अगस्त 97.450 मीटर
22 अगस्त 97.900 मीटर
23 अगस्त 98.100 मीटर
24 अगस्त 98.260 मीटर
25 अगस्त 98.360 मीटर
26 अगस्त 98.440 मीटर

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा स्नान घाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed