फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga's water level increased by 10 cm

गंगा नदी का 10 सेमी जलस्तर बढ़ा

Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by 10 cm
डलमऊ (रायबरेली)। उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद गंगा का जलस्तर सोमवार को 10 सेंटीमीटर बढ़ गया। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। अभी तक न तो ग्रामीणों और न ही किसानों का कोई नुकसान हुआ है लेकिन ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने आशंका जताई है कि मंगलवार को नदी का पानी और बढ़ सकता है। नदी में पानी बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सभी से नदी के आसपास न जाने की अपील की गई है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को कटरी क्षेत्र के इलाकों में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड में जल प्रलय के बाद गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका पर रविवार से ही पुलिस-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। रविवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 94.375 मीटर रिकार्ड किया गया था। सोमवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु के सापेक्ष 94.480 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह जलस्तर में 10 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कटरी क्षेत्र के गांव चकमलिक भीटी, जमाल नगर मोहिद्दीनपुर, अंबहा, बबुरा, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लूक, कल्यानपुर बैंती व नेवादापट्टी में रहने वाले लोगों में दहशत है। लोग इतने घबराए हुए हैं कि नदी की तरफ जाने से ही कतराने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि मंगलवार को गंगा नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी का अनुमान है। इसलिए लोग नदी की तरफ न जाएं। घर पर ही रहें। थोड़ी सी चूक परेशानी का सबब बन सकती है।
एसडीएम जीतलाल सैनी ने बताया कि उत्तराखंड में जल प्रलय के बाद राजस्व विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा नदी के नजदीकी गांवों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से कटरी क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान साजन यादव, जयराम, रामा आशीष व शिवशंकर का कहना है कि हम सबने नदी के किनारे गेहूं के अलावा सब्जी की फसल की बोवाई की है। फसल भी अच्छी है। अब नदी का पानी बढ़ रहा है।

इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो उनकी फसल डूब जाएगी, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। किसान कहते हैं कि यदि फसल नष्ट हो जाएगी तो उन्हें इस बार भी लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed