फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga in spate, the water began to enter the field

उफान पर गंगा, खेतों में घुसने लगा पानी

Thu, 21 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 21 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, the water began to enter the field
रायबरेली में गुरुवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का बढ़ता जलस्थल। - फोटो : अमर उजाला
गंगा एक बार फिर उफान हैं। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने लगा है। खेतोें में पानी घुसने लगा है। गुरुवार को 97.200 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। हालांकि तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चेतावनी बिंदु के सापेक्ष गुरुवार को पानी 97.200 मीटर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं। साथ ही अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद, नेवादा पट्टी, भीरनपुर, रामपुर लूक आदि गांवों के खेत में पानी जाने लगा है।
विज्ञापन


ग्रामीण राम दयाल, शंभूनाथ विश्वकर्मा, साजन सिंह व बिरजू प्रसाद का कहना है कि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खेतोें तक पानी पहुंचने लगा है। यही हाल रहा तो उड़द, सरसों की खेतों में बोई गई फसल डूबकर खराब हो जाएगी। पानी बढ़ोतरी से रात में नींद नहीं आ रही है। बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम डलमऊ क्षत्रपाल का कहना है कि गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। तहसील प्रशासन अलर्ट है, जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed