फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga desperate to touch warning point, water level reached 97.100 meters

चेतावनी बिंदु छूने को बेताब गंगा, 97.100 मीटर पर पहुंचा जलस्तर

Fri, 07 Aug 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ganga desperate to touch warning point, water level reached 97.100 meters
रायबरेली। पतित पावनी गंगा नदी का पानी अब चेतावनी बिंदु छूने को बेताब है। कटरी क्षेत्र के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 97.100 मीटर पर पहुंच गया। पानी बढ़ने से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सविता यादव ने राजस्व टीम के साथ कटरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। नाव पर सवार होकर जलस्तर का जायजा लिया। एसडीएम का कहना है कि बाढ़ से निपटने की तैयारियां कर ली गई हैं। लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। चेतावनी बिंदु के सापेक्ष नदी का जलस्तर 97.100 मीटर नापा गया। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से जहां एक और कटरी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों में बाढ़ के भय से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कृषि योग्य भूमि नदी के तेज बहाव के कारण मिट्टी बह रही है। क्षेत्र के चकमालिक भीटी, अंबहा, बबुरा, जहांगीराबाद, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, चांदपुर लूक, नारायणपुर, बन्ना गांवों के ग्रामीण दिनेश, संतराम यादव ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रहे बढ़ोतरी और तेज बहाव के कारण जहां एक और कटरी क्षेत्र की कृषि भूमि जलमग्न होती जा रही हैं, वहीं कृषि भूमि का कटान तेजी से जारी है।

गंगा नदी के जलस्तर में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है, जिससे किसानों को विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के सभी बाढ़ पीड़ित चौकियों में तैनाती करते हुए क्षेत्रीय लेखपालों से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी पर निगरानी करने के साथ ही बाढ़ से निपटने की तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed