फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga Aarti in Dalmau on the lines of Kashi, the beauty of the ghats increased with a lamp

काशी की तर्ज पर डलमऊ में गंगा आरती, दीपदान से बढ़ी घाटों की सुंदरता

Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti in Dalmau on the lines of Kashi, the beauty of the ghats increased with a lamp
रायबरेली में मंगलवार को डलमऊ घाट पर गंगा यात्रा के दौरान गंगा की आरती करते राज्यमंत्री सुरेश पास? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। गंगा यात्रा के दौरान दूसरे दिन मंगलवार शाम पतित पावनी गंगा नदी के तट पर डलमऊ में भव्य आयोजन हुआ। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश पासी संकट मोचन घाट पर पहुंचकर विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजा की। बाद में काशी की तर्ज पर गंगा आरती हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही मां गंगा की धारा में अधिकारियों ने दीपदान किया। मां गंगा की जलधारा में टिमटिमाते हुए दीप डलमऊ के स्नान घाटों की मनोरम छटा को और सुंदरता प्रदान कर रहे थे। राज्यमंत्री सुरेश पासी के शाम करीब सात बजे कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गंगा आस्था ही नहीं अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

गंगा के किनारे की जमीन बहुत उपजाऊ होती है, जिसे ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश सरकार गंगा यात्रा के माध्यम से गंगा के किनारे खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है। राज्यमंत्री ने राजा डलदेव पार्क, सड़क घाट पर आयोजित चौपाल में लोगों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादू के साथ ही कस्तूरबा विद्यालय चंद्रभूषण की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श इंटर कॉलेज मुराई बाग की छात्रा सोनी के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के अनुराग, अमन, सौरभ, अजीत ने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नाटक प्रस्तुत किया। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विनोद चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी देवेंद्र आनंद गिरी, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे। बछरावां विधायक राम नरेश रावत गंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान गेगासों सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।

उन्होंने कहा कि आदिकाल से गंगा का महत्व रहा है। गंगा नदी राष्ट्रीय धरोहर है। भारत ही एक ऐसा देश है जो नदी को अपनी मां के सामान मानता है। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गंगा ग्रामों में मंगलवार को नमामि गंगे योजना व गंगा यात्रा के अवसर पर ग्रामीणों को पौधे दिए गए। साथ पौधरोण का अभियान भी कटरी के गांवों में चलाया गया। गंगा ग्राम धीरनपुर, पयागपुर, भगवंतपुर चंदनिया, कल्याणपुर बेती में ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। वन प्रभागीय अधिकारी बृजमोहन, राकेश कुमार, रजनीश, अखिलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed