{"_id":"682636c40caac241830f3ab4","slug":"fuse-boxes-will-be-installed-to-protect-transformers-raebareli-news-c-101-1-slp1006-133161-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए लगेंगे फ्यूज बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए लगेंगे फ्यूज बाक्स
Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 25 हजार ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए फ्यूज बाक्स लगाए जाएंगे। बाक्स लगने से लाइन में फॉल्ट आने या ओवरलोड होने पर फ्यूज उड़ जाएगा, जिससे ट्रांसफार्मर जलने से बच जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।
ट्रांसफार्मरों के जलने से लोगों को कई-कई दिनों तक अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। जिले में करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए 25 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें 16 केवीए से लेकर 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक जाते हैं। अप्रैल में ही 104 ट्रांसफार्मर फुंक गए।
अब पहले चरण में 100 केवीए के ऊपर वाले ट्रांसफार्मर पर बाक्स लगाए जा रहे हैं। एक बाक्स की कीमत 12 हजार रुपये बताई जा रही है। ट्रांसफार्मरों से निकले तीनों फेज बाक्स के संपर्क में आएंगे। इसके बाद एलटी लाइन की तरफ से केबल बाक्स के दूसरे सिरे को जोड़ा जाएगा। जिस फेज में फॉल्ट आएगा, उस फेज का फ्यूज उड़ जाएगा। इससे अन्य फेज की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन अनुभव कुमार ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों में फ्यूज बाक्स लगाया जाएगा। काफी हद तक ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या दूर हो जाएगी। उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।