फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   function

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Thu, 04 Feb 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
function
रायबरेली। चौरीचौरा आंदोलन के 100वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर जिलेभर में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। जिले के सभी शहीद स्थलों पर हुए कार्यक्रमों में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व समाजसेवी शामिल हुए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया गया। शाम को शहीद स्थलों पर दीपदान भी हुई।
विज्ञापन

जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम मुंशीगंज शहीद स्मारक पर हुआ, जहां जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शहीद किसानों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विधायक रामनरेश रावत, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों व छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम का पाठ किया।
विज्ञापन

जिले के नौ शहीद स्थलों मुंशीगंज, सेहगों, राजामऊ, करहिया बाजार, दौलतपुर, सरेनी, गंगागंज, मन्हेरू, कोन्सा व शंकरपुर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड आदि ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान वंदेमातरम व भारत माता की जय की गूंज रही। शाम को शहीद स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने वंदेमातरम का गायन किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। जिसमें चौरीचौरा एवं स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। संचालन डॉ. प्रीती तिवारी ने किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. शिखा मौर्या, डॉ. रामदर्शन, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. गौसिया नायाब, सविता सिंह, रामकरन मौजूद रहे।
वहीं फुरसतगंज में शहीद स्मारक में हुए कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जीआईसी फुरसतगंज की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। एसपी सिंह, संदीप चौधरी, इंद्रकुमार, राकेश कुमार, देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर इंद्र प्रसाद, रामकेवल व विष्णु दयाल मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक दुर्गा इंटर कॉलेज, सूरज दत्त कांती देवी महिला महाविद्यालय, त्रिवेणी काशी महाविद्यालय, ममता गर्ल्स इंटर कॉलेज, न्यू सरस्वती इंटर कॉलेज में रैली निकाली गई। अमर शहीदों को याद कर उनके जयकारे लगाए गए। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी रवी कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रामलीला मैदान में लगे संविधान की स्थापना शिलापट के पास अमर शहीदों को सलामी दी गई।
बीडीओ केके सिंह, राजेश सिंह, राजेश कुमार, राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जगतपुर में राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के शहीद चौक पर हुए कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रवण कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश बहादुर सिंह, देवीशंकर वर्मा, रमेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
वहीं डलमऊ में गंगा तट के पथवारी घाट पर एसडीएम जीतलाल सैनी, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता आदि ने दीपदान करते हुए शहीदों को सलामी दी। उधर, परशदेपुर में छतोह विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कांटा में बच्चों ने देशभक्ति गीत, एकांकी नाटक प्रस्तुत किए और प्रभातफेरी निकाली गई।
स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजन महेश दत्त मिश्र, रामसुंदर मिश्र, फतेह बहादुर को खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने सम्मानित किया। धर्मेंद्र कुमार मिश्र, अवधेश सिंह, अशफाक अहमद, आलम नवाज, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। सरेनी में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के बच्चों ने रैली निकाली।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने दौलतपुर पनवारी गांव पहुंचकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद सीताराम यादव व गयादीन यादव के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विजयंत कुमार सिंह, अनिल त्रिपाठी, विनोद मौर्य, छोटेलाल, राजवती यादव, राम अवतार यादव, अमर बहादुर यादव व रामधनी मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed