फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   From close relatives to outsiders, everyone is suspected of being involved in the disappearance of the innocent child

Raebareli News: करीबियों से लेकर बाहरियों पर मासूम को गायब करने का शक

Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
From close relatives to outsiders, everyone is suspected of being involved in the disappearance of the innocent child
रायबरेली। चार दिन पहले घर के पास से लापता हुए पिछवारा गांव निवासी ढाई वर्षीय अभि का सुराग नहीं लग सका है। मामले में पुलिस को करीबियों से लेकर बाहरियों पर मासूम को गायब करने का शक है। ऐसे में पुलिस घटनास्थल के पास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में जुटी है। बच्चे के न मिलने से परिजन गमगीन हैं और उसकी सकुशल वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव निवासी श्रमिक नागेंद्र का बेटा अभि बीते दो जनवरी को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक अभि लापता हो गया था। परिजनों की खोजबीन के बाद बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया था। बीते तीन जनवरी को पिता ने थाने में बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को आशंका थी कि अभि कहीं खेलते-खेलते तालाब या फिर कुएं में न गिर गया हो। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने तालाबों व कुओं का पानी निकालकर अभि की खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का दावा है कि अचानक अभि के लापता होने के पीछे यह तो करीबियों का या फिर बाहरियों का हाथ हो सकता है। बच्चे के परिवार से कुछ लोगों से मतभेद होने की बात सामने आई है। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि जिस समय मासूम घर के पास से लापता हुआ था, उस समय मौजूद लोगों के मोबाइल नंबर ट्रेस कराए जा रहे हैं। इसमें सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। अब तक की पड़ताल में परिवार से किसी की रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि लापता अभि को जल्द खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed