फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fraud

बैरीकेडिंग के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मी से ठगे साढ़े नौ लाख रुपये

Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
fraud
शिवगढ़ (रायबरेली)। खेत में बैरीकेडिंग कराने के नाम पर जालसाजों ने एक किसान से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। मामला उजागर होने पर हड़कंप मच गया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ के जगन्नाथपुर मजरे सूरजपुर निवासी एवं रिटायर्ड रेलवे कर्मी उदय प्रकाश का आरोप है कि सात अगस्त को दो लोग मोटरसाइकिल से उसके दरवाजे आए और कहा कि हम लोग लोक निर्माण विभाग से हैं।
विज्ञापन

हम लोग खेत में बैरीकेडिंग का काम करते हैं। अपने खेत दिखा दो बैरीकेडिंग करा देंगे। इस पर उदय प्रकाश ने कहा कि हम बैडीकेडिंग नहीं कराएंगे। हमारे पास इतना पैसा नहीं है। बीती 10 अगस्त को जालसाज फिर रेलवे कर्मी के घर पहुंचे और झांसा देकर बैरीकेडिंग कराने के नाम पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में आने पर जालसाजों ने कई बार में रिटायर्ड रेलवे कर्मी से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। कार्यवाहक थानेदार पंचम लाल ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed