फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fraud case against three people

तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against three people
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी करके 3.75 लाख रुपये की हड़पने का आरोप लगाया है। कहा है कि वापस मांगने पर उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी मजरे अतरेहटा गांव की रहने वाली पिंकी ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र अपने दो साथियों ऋषि कृष्ण उर्फ कल्लू निवासी पूरे दलजीत मजरे पहरे मऊ तथा ज्ञानेंद्र पासी निवासी हरपालपुर मजरे दौतरा ने उसको एक सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए चेक पर उससे साइन करा लिए थे।
विज्ञापन

बाद में उसको पता चला कि इन लोगों ने उसके खाते में जमा तीन लाख 75 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद युवती ने जब इन लोगों से रुपया वापस करने को कहा तो उसके साथ गालीगलौज की गई। जान से मारने की धमकी भी दी। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार रिचा सिंह से मामले की शिकायत की। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed