{"_id":"58ff98784f1c1b9228c0d675","slug":"four-women-in-the-field-against-three-divorces","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के खिलाफ मैदान में उतरी महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के खिलाफ मैदान में उतरी महिलाएं
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मीडिया को अपनी बात बताते हुए पीड़ित मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक के खिलाफ चार मुस्लिम महिलाएं मंगलवार को मैदान में उतर आई हैं। कहा कि तीन तलाक की व्यवस्था से उनका वैवाहिक जीवन नारकीय हो रहा है। आए दिन दहेज, बेटियों के होने आदि की वजह से उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। पुरुष वर्ग तीन तलाक देकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं।
चारों महिलाओं ने भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव से मुलाकात की। जायस की रहने वाली परवीन का निकाह करीब पांच साल पहले शेखपुर जगदीशपुर निवासी शमीम के साथ हुआ। परवीन गर्भवती हुई तो मायके आ गई। इसी दौरान दो साल पहले पति ने उसे मोबाइल पर तलाक दे दिया।
बच्ची पैदा हुई, लेकिन पांचवें दिन ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परवीन ने कहा कि भाई पर आश्रित रहकर जीवन काट रही है। सलोन कस्बे के नयागंज की निवासी इंटरमीडिएट पास अर्शी बानो का निकाह करीब सवा साल पहले ही कस्बे के चौधराना निवासी अनवर चौधरी के साथ हुआ है।
विज्ञापन
सोने की चेन व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने कहा कि उसे तलाक दिया जा चुका है, लेकिन वह तीन तलाक नहीं मानती है। कहा कि योगी से उसे उम्मीद है कि तीन तलाक से छुटकारा दिलवाएंगे।
सदर क्षेत्र के उमरा निवासी नगमा बानो का निकाह करीब ढाई साल पहले शहर के महानंदपुर निवासी अशरफ के साथ हुआ था। आठवीं पास नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी के जन्म होने के बाद उसकी तकलीफ बढ़ गई।
सात माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसे तलाक की धमकी दी जा रही है। डलमऊ के दीनगंज की अंजुम बानो का निकाह 10 साल पहले भीमगंज निवासी मो. हुसैन के साथ हुआ था। शादी के बाद से प्रताड़ना शुरू हुई, जो लगातार चलती रही।
दो बेटियां जैनब बानो (8), जुबैदा (5) के पैदा होने के बाद परेशानी और बढ़ गई। पीड़िता ने बताया कि उसे दो बार तलाक कहा चुका है। अभी तीसरी बार नहीं बोला है। जानकारी में आया है कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। जल्दी ही तलाक दे दिया जाएगा।
महिलाओं ने सीएम योगी से तीन तलाक व्यवस्था को खत्म करने की मांग की। भाजपा नेता ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी और सीएम स्तर से उनकी हरसंभव मदद कराई जाएगी।