फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four trains including Begumpura, Farakka Express will run from tomorrow

कल से दौड़ेंगी बेगमपुरा, फरक्का एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें

Mon, 20 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four trains including Begumpura, Farakka Express will run from tomorrow
रायबरेली। सुल्तानपुर रूट की चार महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां 22 जून को रायबरेली से होकर गुजरेंगी। इनका रूट डायवर्ट किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि वाराणसी-जाफराबाद-सुल्तानपुर-उतरेटिया-लखनऊ रूट की चार रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रहमत नगर-छंदरौली उपखंड के मध्य लेवल क्रॉसिंग पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य के कारण ऐसा किया गया है। चारों गाड़ियां 22 जून को प्रतापगढ़-रायबरेली होते हुए चलाई जाएंगी। इसमें जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली गाड़ी संख्या-13414 फरक्का एक्सप्रेस और देहरादून से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-12328 उपासना एक्सप्रेस शामिल हैं। आरंभिक स्टेशन से 22 जून को चलने वाली इन चारों गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जनता पौने तीन, पंजाब मेल एक घंटे लेट
रायबरेली। कई ट्रेनों का संचालन अभी भी पटरी पर नहीं लौट सका है। सोमवार को भी कई ट्रेनें काफी विलंब से आईं। देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-14266 जनता मेल पौने तीन घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल निरस्त रही। वाराणसी और लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14203 और 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी नहीं चली। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed