फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four thousand eligible till now, haven't received installment

Raebareli News: अब तक चार हजार मिले पात्र, नहीं मिली किस्त

Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four thousand eligible till now, haven't received installment
रायबरेली। नगर पालिका और नगर निकायों में छतविहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रों को इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक जांच में चार हजार लोग पात्र पाए गए, लेकिन किसी को भी आवास बनाने के लिए पहली किस्त नहीं मिली है। इससे लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) से शहरी क्षेत्र के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा मिलती है। इस साल आवास के लिए 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। अब तक नौ हजार आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें चार हजार लोग आवास के लिए पात्र मिले हैं। पात्रों की सूची को शासन को भेज दी गई है, लेकिन अब तक किसी को भी आवास की सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच करके आवास देने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा पर शहरी क्षेत्र में आवास के लिए आए आवेदनों की जांच कराई जा रही है। 15 हजार आवेदनों में नौ हजार आवेदनों की जांच हो चुकी है। छह हजार आवेदनों की जांच बाकी है। अब तक की जांच में चार हजार लोग पात्र मिले है। जल्द ही शासन से सीधे लाभार्थियों के खातों में आवास बनाने के लिए किस्त आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed