फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four people died from fever in raibareli

बुखार से चार लोगों की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four people died from fever in raibareli
अस्पताल में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। 24 घंटे के अंदर बुखार से वृद्धा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही नहीं हर दिन बुखार से नए रोगी भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रोगियों की तादाद बढ़ने के कारण वार्डों में भीड़भाड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों की मानें तो मौसम में हो रहे बदलाव के साथ लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। डीह ब्लॉक क्षेत्र के औरी गांव की रहने वाली मुरली देवी (80) और लालगंज क्षेत्र के सूदनखेड़ा निवासी कालिका प्रसाद (75) को कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि पहले दोनों ने झोलाछाप के यहां इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मुरली देवी व कालिका प्रसाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं राही ब्लॉक क्षेत्र के पूरे कालू गांव निवासी शिवपाल (64) और सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पूरे उम्मेद निवासी अनुज कुमार (25) की भी बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से बुखार के रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है।


वहीं इलाज के नाम पर अस्पताल में खानापूरी की जा रही है। रोगियों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार के रोगी आ रहे हैं।

अस्पताल आने वाले रोगियों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह उनसे शिकायत भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed