{"_id":"57eeb4ce4f1c1b870757408c","slug":"four-million-people-today-hostility-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख लोग आज झेलेंगे बिजली संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख लोग आज झेलेंगे बिजली संकट
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और देहात क्षेत्र के चार लाख उपभोक्ता शनिवार को बिजली कटौती से हलाकान रहेंगे। बिजली आपूर्ति किसी फॉल्ट से बंद नहीं रहेगी, बल्कि अमावां ट्रांसमिशन में जंकर, कनेक्टर बदलने के कार्य की वजह से ऐसा किया गया है।
एसडीओ ट्रांसमिशन ने वितरण के अभियंताओं को इस बाबत सूचना भी दे दी है, ताकि वह उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी भी दे सकें। ऐसा इसलिए कि ताकि बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर न पहुंच सके।
अमावां पावर ग्रिड से ट्रांसमिशन अमावां को बिजली की आपूर्ति होती है। अमावां से ही ट्रांसमिशन त्रिपुला, डलमऊ, बछरावां को बिजली की सप्लाई होती है। इन चारों ट्रांसमिशन से जिले के 36 सब स्टेशनों के जरिए शहर और ग्रामीण अंचलों को बिजली की आपूर्ति शनिवार को अमावां ट्रांसमिशन में अनुरक्षण कार्य होना है।
विज्ञापन
इस वजह से डलमऊ, त्रिपुला, बछरावां ट्रांसमिशन के अलावा 36 सब स्टेशन की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे चार लाख उपभोक्ताओं को चार घंटे बिजली समस्या से जूझना पड़ेगा। एसडीओ ट्रांसमिशन एके मौर्य का कहना है कि शनिवार को पूरे जिले की आपूर्ति बाधित रहेगी।
अमावां ट्रांसमिशन में अपरान्ह एक बजे से शाम पांच बजे तक अनुरक्षण कार्य होगा। इस दौरान ट्रांसमिशन में जंफर और कनेक्टर बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत समस्त जेई को सूचना दे दी गई है। चार घंटे बाद आपूर्ति फिर बहाल कर दी जाएगी।