फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four cattle died due to vehicle collision

Raebareli News: वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four cattle died due to vehicle collision
पूरे ललई गांव के पास रविवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण।
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के ऊंचाहार बाईपास पर पूरे ललई मजरे अरखा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात में हुई। मवेशियों के शव बीच सड़क पर पड़े रहे। सुबह पता चला तो गांव के लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास हाईवे पर करीब 150 मवेशियों का झुंड घूम रहा है, जो दिन में किसानों के खेत में नुकसान करते हैं और रात में हाईवे पर बैठ जाते हैं। इससे वाहन टकरा जाते हैं। मवेशियों की जान के साथ ही राहगीरों की भी जान चली जाती है।
विज्ञापन


गांव के शिव गणेश, महेंद्र यादव, सुतलेश, गोपाल यादव, मुलायम, राजकुमार, श्रमनोज कुमार व सुभाष ने बताया कि बीडीओ व एसडीएम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने मवेशियों को गोशाला भेजने की जरूरत नहीं समझी। यही वजह है कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों के शव को हटवाया जा रहा है। गोशालाओं में क्षमता से अधिक मवेशी हैं। नई गोशालाएं बनवाई जा रही हैं। जल्द ही मवेशियों को गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed