फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Forms for revision of voter list got wet

Raebareli News: वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के लिए आए प्रपत्र भीगे

Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Forms for revision of voter list got wet
शहर ​स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) में भीगे मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए मंगवाए गए प
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 19 अगस्त से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (पंचायत) के जर्जर भवन में प्रपत्रों को रखा गया है। रविवार को रातभर हुई बारिश के कारण छत से पानी टपकता रहा, जिस कारण प्रपत्र भीग गए। सोमवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद किसी तरह प्रपत्रों को पानी से बचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए नाम बढ़वाने, कटवाने सहित अन्य सभी प्रकार के प्रपत्रों को मंगवाया गया है। प्रपत्रों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (पंचायत) के जर्जर भवन में रखा गया है। इन प्रपत्रों को तहसीलों को भेजवाना है। कुछ प्रपत्रों को बीते शनिवार को तहसीलों को दिया गया है। रविवार सुबह से ही बारिश होने के कारण कार्यालय की छत से रातभर पानी टपका। इससे कार्यालय में रखे प्रपत्र भीग गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद प्रपत्रों के भीगने की जानकारी मिलने पर अफरातफरी मच गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत ) विनायक शुक्ला व अन्य कर्मचारियों ने भीगने से बचाने के लिए प्रपत्रों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का काम शुरू किया। खास बात यह कि जर्जर होने के कारण पूरा भवन टपक रहा है। ऐसे में आगे भी जरूरी प्रपत्रों के भीगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि पानी से प्रपत्रों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। प्रपत्रों को सुरक्षित रखवाया गया है। जल्द ही सभी प्रपत्रों को तहसील भिजवाया जाएगा। भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। बजट मिलने के बाद भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed